ममता सरकार बदलेगी, मुसलमान भी भाजपा को वोट देंगे-निशंक
– योगी आदित्यनाथ आस्था के केंद्र और ठीक काम कर रहे
– धर्मस्थलों में सुव्यवस्था हो
– मुसलमानों में सभी गुंडे बदमाश नहीं
Live Story Time
Mathura, Uttar Pradesh, India, Bharat.
मथुरा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि ममता बनर्जी ने ईडी के साथ गलत व्यवहार किया है और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, मुसलमान भी अब भाजपा को वोट देंगे। योगी आदित्यनाथ आस्था के केंद्र हैं और वे सही कार्य कर रहे हैं।
ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष के आवास पर चर्चा
निशंक एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के छावनी क्षेत्र स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
ईडी और भ्रष्टाचार पर बयान
निशंक ने कहा कि सरकारी जांच एजेंसी भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनी हैं और वह अपना काम कर रहीं हैं। ममता बनर्जी ने ईडी टीम के साथ जो व्यवहार किया है वह गलत है। उसका संदेश यही है कि ममता भ्रष्टाचार छिपाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों में सभी गुंडे बदमाश नहीं है अच्छे और राष्ट्रवादी भी उनमें अच्छे लोग भी हैं और ऐसे लोग भाजपा को वोट देंगे।
योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना
निशंक ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और बताया कि मैं और योगी संसद में अलग बगल में साथ साथ बैठते थे। मैंने केंद्रीय मंत्री रहते धर्मस्थलों-पुजारियों के बारे जो नीति बनाई थीं वे मैंने योगी जी को बताई हैं। योगी ठीक काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि धर्मस्थलों में अभी और सुव्यवस्थाएँ होनी चाहिए और इस दिशा में भी योगी ठीक कार्य करेंगे।
उत्तराखंड सरकार और मोदी नेतृत्व
उन्होंने उत्तराखंड सरकार की तारीफ करते कहा कि वहां के युवा मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व होने वाले चुनावों में भाजपा की जीत होगी।

अटल बिहारी वाजपेयी और ममता का संदर्भ
निशंक ने पुराना इतिहास याद करते बताया कि अटल जी ने समता ममता के साथ सरकार चलाई थी। अटल जी का वर्चस्व था इसलिए ममता कंट्रोल में रही थी। अब पश्चिम बंगाल में ममता सरकार नहीं बनेगी।
स्वागत एवं उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर डॉ. कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भाजपा के वरिष्ठ नेता निशंक का स्वागत किया। यहां मौजूद
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,
सचिव शिवकुमार लवानिया,
अधिवक्ता सौरभ गुप्ता,
योगेश तिवारी एडवोकेट,
चौधरी वीरेंद्र सिंह पूर्व पार्षद,
चंद्र पाल सिंह पोनिया पूर्व कमिशनर,
डॉ. मुकेश शर्मा,
राजवीर सिंह रावत,
कैप्टन आरसी शर्मा,
बॉबी गौतम,
हवलदार हरवीर सिंह चाहर,
अमर सिंह चौधरी,
सुरेश सैनी,
नंद किशोर आदि ने भी निशंक का स्वागत किया।
संपादकीय
इस पूरे कार्यक्रम की सफलता के पीछे
डॉ. कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट की सक्रिय, गरिमामयी और प्रभावी भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई दी। एक वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ वे संगठनात्मक क्षमता, पत्रकारों से संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष और एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने न केवल वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता को सम्मानित मंच प्रदान किया, बल्कि मथुरा जैसे ऐतिहासिक नगर में विचार, संवाद और पत्रकारिता की मर्यादा को भी सशक्त किया। उनका व्यक्तित्व संवाद से समाधान और सम्मान से संगठन की मिसाल प्रस्तुत करता है।
डॉ भानु प्रताप सिंह, संपादक
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026