सुल्तानपुर: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी ने अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट में लगभग आधे घंटे मौजूद रहने के बाद उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित हैं।
कोर्ट का कड़ा रुख और ‘आखिरी मौका’:
बता दें कि पिछली कई तारीखों पर अनुपस्थित रहने के कारण अदालत ने कड़ा रुख अपनाया था और राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को ‘आखिरी मौके’ के तौर पर तलब किया था। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कोर्ट ने अब सफाई और साक्ष्य (सबूत) पेश करने के लिए अगली तारीख 9 मार्च तय की है।
क्या है यह मानहानि का मामला?
यह विवाद साल 2018 का है, जब कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पर भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। राहुल गांधी ने इससे पहले 26 जुलाई 2024 को भी इस मामले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
- दिल्ली में सीजेपी का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च: कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात - October 16, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026