Hathras, Uttar Pradesh, India. एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से पाँव पसार रहा है। इसे लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खासी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में सैंपलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अन्य शहरों से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है, साथ ही उनकी टेस्टिंग भी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना से बचाव सम्बंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें। वहीं जिले में सख्ती का असर भी दिखने लगा है। लोग अब मास्क पहन कर अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधुर कुमार ने बताया कि बाहर के जनपदों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/ एसीएमओ डॉ विजेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। वैक्सीन की दो डोज लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है, जरूरी है कि लोग टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने लोगों से भी उत्साह के साथ निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराने की अपील की। सकारात्मक सोच रखें। दो गज की दूरी बनाए रखें। साथ ही मास्क लगाना और हाथ धोना भी जारी रखें।
इनको अपनाएं-कोरोना से सुरक्षा पाएं-
– हाथों को साबुन-पानी से बार-बार अच्छी तरह से धुलें
– सार्वजानिक स्थलों पर दूसरे से दो गज दूर रहें
– बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगायें
– नाक,मुंह और आँख को न छुएं
– खांसने, छींकने और थूकने के शिष्टाचार को समझें
– इधर-उधर पड़ी चीजों को अनावश्यक न छुएं
– ध्यान, योगा और प्राणायाम करें
– रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार लें
– बुजुर्ग, छोटे बच्चे व गर्भवती तभी बाहर निकलें जब बहुत जरूरी हो
जनपद में अब तक कोरोना की स्थिति की बात करें तो आज मंगलवार को आए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 है। वहीं कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1514 पर पहुंच गई है। जिनमें से 1337 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी कुल एक्टिव केसों की संख्या 168 है। जिले में 357823 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026