Hathras (Uttar Pradesh, India) । देश में कोरोना से बचाव के लिए समय-समय पर गाइडलाइन्स जारी की गयीं और उनका अनुकरण भी किया गया। हालहीं में 18 नवम्बर से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 से बचाव के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग सड़क सुरक्षा के लिए आयोजित गोष्ठी व अन्य कार्यक्रमों में कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी देगा। यहीं नहीं सरकारी/निजी मेडिकल कॉलेज में सड़क सुरक्षा और कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि 20 नवम्बर को बाइक व कार चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परिक्षण किया जाएगा। वहीं, 21 नवम्बर को सार्वजानिक यात्री वाहन व एम्बुलेंस चालकों का नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परिक्षण होगा। डॉ. राठौर ने बताया कि हाईवे एवं टोल प्लाजा पर सभी 108/102 एएलएस एम्बुलेंस का और 23 नवम्बर को सभी सरकारी व निजी एम्बुलेंस का मापदंड के अनुसार निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फस्ट रेस्पोन्ड टेलिंग और कोविड -19 से बचाव की जानकारी ढाबों एवं उसके आसपास रहने वाले लोगों को दी जाएगी।
इनका रहेगा सहयोग –
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि इन सभी कार्यों को सम्पन्न कराने में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं जिला महिला अस्पताल व टीबी अस्पताल समेत समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक /शहरी प्राथमिक, स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस, आई.एम.ए अध्यक्ष हाथरस, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी, प्रबंधक प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, प्रोग्राम मैनेजर 108/102 आदि सहयोग रहेगा।
- आगरा छावनी के मुद्दों पर दिल्ली में दस्तक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा—राज्य सरकार के जवाब का इंतजार - March 8, 2026
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026