Hathras (Uttar Pradesh, India) । पुरुषों की नसबंदी में भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 21 नवंबर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाएगा। यह अभियान ” परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली ” के नारे के साथ चलाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान दो चरणों में कार्यक्रम चलेंगे। प्रथम चरण में मोबिलाइजेशन सप्ताह 21 से 27 नवंबर तक तथा द्वितीय चरण में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा।
नोडल फैमिली प्लानिंग/ एसीएमओ डॉ डीके अग्रवाल ने बताया कि नसबंदी पखवाड़े का उद्देश्य पुरुष नसबंदी के बारे में समाज में जागरुकता लाना तथा पुरुष नसबंदी को स्वीकार करने के लिए पुरुषों को प्रेरित करना है। इसके लिए प्रथम चरण में दम्पत्ति सम्पर्क चरण आयोजित होगा । यह 21 से लेकर 27 नवम्बर तक चलेगा । इसमें नसबंदी के लिए दम्पतियों से सम्पर्क करके उनको जागरुक किया जाएगा। उसके बाद सेवा वितरण सप्ताह के तहत नसबंदी करने और परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने आदि के कार्य किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश राठौर के द्वारा बताया गया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़े के आयोजन के संबंध में जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर सम्बंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों/चिकित्सा अधीक्षको को दिशा निर्देश जारी करने के उद्देश्य से जनपद स्तर से पत्र भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की तुलना में पुरुष नबसंदी कम होती है, जबकि पुरुषों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नसबंदी करवानी चाहिए। राज्य सरकार की ओर से पुरुष नसबंदी पर जिले में तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अलावा कोई भी अगर पुरुष को नसबंदी के लिए प्रेरित करता है, उसे भी 300 रुपए दिए जाते हैं । दम्पत्ति सम्पर्क सप्ताह के दौरान 21 से 27 नवंबर के मध्य जिला एवं ब्लाक स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। इस सप्ताह के दौरान पुरुष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें यूपीटीएसयू भी सहयोग करेगा।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026