मुंबई (अनिल बेदाग): मुंबई मेट्रो लाइन 3 के यात्रियों का अब महालक्ष्मी स्टेशन पर स्वागत एक नए अंदाज़ में होगा — जीवन बीमा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचडीएफसी लाइफ के नाम से। महालक्ष्मी स्टेशन, जो 33.5 किलोमीटर लंबे कफ परेड–आरे जेवीएलआर कॉरिडोर का एक प्रमुख हिस्सा है, अब कंपनी की ब्रांडिंग से सुसज्जित होगा।
महालक्ष्मी क्षेत्र में मुख्यालय रखने वाली एचडीएफसी लाइफ ने इस पहल के साथ न केवल अपने 25 वर्षों की सफल यात्रा का जश्न मनाया, बल्कि मुंबई शहर से अपने गहरे संबंध को भी एक नया रूप दिया है।
वर्ष 2000 में मुंबई से शुरू हुई अपनी यात्रा में एचडीएफसी लाइफ ने बीते ढाई दशकों में लाखों पॉलिसीधारकों को वित्तीय सुरक्षा और भरोसे का आश्वासन दिया है। कंपनी का यह नया कदम, शहर के भविष्य की जीवनरेखा बन रही मेट्रो के साथ, विकास और प्रगति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस मौके पर आयोजित विशेष समारोह में एचडीएफसी लाइफ की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ विभा पडलकर ने कहा, “मुंबई शहर से हमारी यात्रा शुरू हुई थी और आज 25 साल बाद, हमें गर्व है कि हम इस शहर की नई जीवनरेखा — मुंबई मेट्रो — से जुड़कर अपना यह मील का पत्थर मना रहे हैं। मेट्रो जैसा बुनियादी ढांचा आने वाली पीढ़ियों की सेवा करेगा और हमें इस उपलब्धि का हिस्सा बनने पर खुशी है।”
समारोह में कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध निशानेबाज अंजलि भागवत भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “अनुशासन और तैयारी ही सफलता की कुंजी है,” और एचडीएफसी लाइफ के “योजना और तैयारी (Plan and Prepare)” संदेश से अपनी सहमति जताई।
महालक्ष्मी मेट्रो स्टेशन की ब्रांडिंग पार्टनरशिप के माध्यम से एचडीएफसी लाइफ ने यह स्पष्ट किया है कि वह सिर्फ वित्तीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि मुंबई जैसे महानगर के सतत विकास और भविष्य निर्माण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026