हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।
सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।
सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था।
हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।
-एजेंसी
- धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक - September 19, 2026
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026