Yamuna River

गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान यमुना में डूबा युवक

Crime REGIONAL RELIGION/ CULTURE

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस, गोताखोर कर रहे तलाश

Agra (Uttar Pradesh, India). थाना सिकंदरा के रूनकता क्षेत्र में अकोस घाट पर गुरूवार सुबह दशहरा स्नान को गया युवक यमुना में डूब गया। इससे यमुना में नहा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सिकंदरा पुलिस आ गई। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

ये है मामला
थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव मांगरोल गुर्जर निवासी कान्हा 19 वर्ष गुरूवार को गंगा दशहरा के पर्व पर अकोस घाट पर स्नान के लिए गया था। वह यमुना में जाकर स्नान कर रहा था। तभी वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। इससे यमुना में नहा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई।

गोताखोर कर रहे तलाश
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को भी बुला लिया। गोताखोर युवक को तलाशने के लिए यमुना में कूद गए। काफी देर तक तलाश करने बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लग सका है।

ये बोली पुलिस
इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद शाही ने बताया है ​कि पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने का प्रयास कर रही है। वहीं युवक की यमुना में डूबने की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गए हैं।