Agra, Uttar pradesh, India. अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आज से पूरे देश में निधि समर्पण अभियान शुरू हो गया है। मोहल्लों में घर-घर टोलियां जा रही हैं। मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दे रही है। 10 रुपये के कूपन से लेकर श्रद्धानुसार धनराशि ली जा रही है।
आगरा विभाग के पश्चिम महानगर में शास्त्रीनगर की एक टोली महानगर कार्यवाह भारत भूषण के नेतृत्व में निकली है। टोली में वीरेन्द्र वार्ष्णेय, सुरेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह परमार, पार्षद मंजू वार्ष्णेय, मुकेश गोयल, रूपकिशोर, किशन सिंह (दरोगा जी), अभयपाल सिंह, नवीन अग्रवाल, डॉ. भानु प्रताप सिंह आदि हैं।

जब लोगों को पता चलता है कि धन संग्रह राष्ट्रीय स्वयंसेवर संघ के कार्यकर्ता कर रहे हैं तो बिना हिचक दे रहे हैं। यह भी कहते हैं कि आप हैं पैसा सही जगह जाएगा। लोग भरपूर मदद कर रहे हैं। गरीब से गरीब व्यक्ति भी धनराशि का समर्पण कर रहा है।


- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Kunkku kasino 2026: Pelivalikoima ja verovapaa kasino - September 4, 2026
- Glorion Casino – Il Regno dei Premi e dei Jackpot in Italia - September 4, 2026