पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा, खुद को कमरे में बन्द कर खिडकी में हाथ मारकर घायल, खून से लथपथ युवक की बचायी जान,एस.एन मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु कराया भर्ती..
आगरा: सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक युवक ने परिवार के लोगों से झगड़ा करने के बाद कमरे में बंद होकर खुद को लहूलुहान कर लिया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से युवक की जान बच गई।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सराय ख्वाजा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना दी कि बताया कि बेटा शराब पीकर आया है। घर में झगड़ा कर रहा है। मां और पत्नी से मारपीट रहा है। अपने हाथ खिड़की में मारकर खुद को घायल कर लिया है। छत पर बने कमरे में बंद हो गया है।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घर में फर्श पर खून पड़ा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने आवाज देकर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
इस पर पुलिस ने दरवाजा खोलने के लिए पहले सिलिंडर, फिर लातें मारकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर कमरे में युवक फर्श पर लहूलुहान पड़ा हुआ था। पुलिस तत्काल उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंची। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिवार के लोगों ने जान बचाने पर पुलिस का धन्यवाद दिया।
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही तथा सराहनीय व साहसिक कार्य को देखकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026