आगरा: राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर 100 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी करने का निर्णय लिया है। इस बारे में विगत 31 जनवरी को अधिसूचना जारी कर की गई।
नवीन जैन ने पिछली 11 जनवरी को जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर यह मांग रखी थी। यह सिक्का 100 रुपये मूल्य का होगा, जिसमें “संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज” अंकित किया जाएगा। इसे आचार्यश्री के प्रथम समाधि दिवस छह फरवरी पर भारत गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा जारी किया जाएगा।
सांसद नवीन जैन ने कहा, “यह निर्णय न केवल आचार्य विद्यासागर के प्रति सरकार की श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि यह पूरे जैन समाज के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।”
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026