Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। धर्म नगरी में स्पॉ सेंटर की आड में सैक्स रेकेट चल रहा था। कई दिन की रेके के बाद थाना सदर और थाना हाइवे की पुलिस ने सीओ सिटी वरूण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाही करते हुए स्पॉ सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से स्पॉ सेंटर संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें दो युवतियां भी सामिल हैं। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों में स्पॉ सेंटर संचालक के अलावा एक उसका साथा तथा एक ग्राहक बताया गया है।
सेंटर के बाहर से भी एक युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है
सीओ सिटी अरूण कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर क्षेत्र में हाइवे स्थित मोती मंजिल कॉम्पलेक्स है। थाना हाइवे और थाना सदर बाजर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को देखकर वहां मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संचालक सहित दो युवक, दो युवतियों को पकड़ लिया, जबकि सेंटर के बाहर से भी एक युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। कुछ देर तक पुलिस वहीं उनसे पूछताछ करती रही। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल भेजा है। पकड़े गए युवकों में स्पा सेंटर संचालक आशु निवासी पलवल (हरियाणा) के अलावा महावन निवासी भरत सिंह और कोसीकलां निवासी ओमप्रकाश शामिल हैं। सभी के खिलाफ सीओ सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त चार युवतियां और स्पा सेंटर के संचालक सहित तीन युवकों को पकड़ा है।
एक युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी तो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में नौकरी करने जाती थी
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई की जैसे ही युवक-युवतियों के परिजनों को सूचना मिली तो वे कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के समक्ष विनती करने लगे। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की एक युवती का पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी बेटी तो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में नौकरी करने जाती थी। वो दोषी नहीं है और न ही उसका इस मामले से कोई लेना-देना है। आप उसे गलत पकड़ कर लाए हैं। मोती मंजिल में पिछले तीन महीने से स्पॉ सेंटर की गतिविधियों को लेकर लोगों को शक था। पुलिस को लगातार इस की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने कई दिन की रेकी के बाद सोमवार को छापा मारा। धर्म नगरी में सैक्स के कारोबार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले धौलीप्याउ क्षेत्र में भी एक होटल में इसी तरह का मामला सामने आया था।
- 45 वर्ष के बाद महिलाएं हो जाएं सावधान, बारिश के मौसम में मंडरा रहा बड़ा खतरा - August 3, 2026
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026