यूपी के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गूगल मैप की गलती ने चार दोस्तों की जान मुश्किल में डाल दी. यह घटना मेरठ से सहारनपुर जाते समय हुई. चारों दोस्त अंबाला मंदिर दर्शन के लिए निकले थे और रास्ता ढूंढने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन जैसे ही वे मैप पर बताए गए रास्ते का पालन करते हुए आगे बढ़े, उनकी कार अचानक तालाब में जा गिरी.
तालाब में गिरते ही कार डूबने लगी और सवार चारों दोस्त घबरा गए. गनीमत रही कि उस समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे. वहां के ग्रामीणों ने तुरंत समझदारी दिखाई और कार सवारों को बाहर निकालने में मदद की. लोगों की मदद से चारों की जान तो बच गई लेकिन बड़ा हादसा टल गया. अगर आसपास लोग न होते तो कार के अंदर बैठे सभी दोस्तों की जान जा सकती थी.
घटना के बाद ग्रामीणों ने रस्सी और ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर खींचा. कार पानी में बुरी तरह फंस चुकी थी, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस पूरे हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार तालाब के बीच में फंसी हुई है और लोग मिलकर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
बता दें की इससे पहले भी अलग लाग शहरों में इस तरह की एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आई है। गूगल मैप के कारण कई लोगों के साथ एक्सीडेंट हो चुके है। इन हादसों को अगर टालना हो तो जरुरत से ज्यादा गूगल मैप पर निर्भर न रहे और रास्ते में किसी से बात करके या फिर लोगों से पूछकर ही रास्ते का चुनाव करें, ऐसा करने से हादसे को टाला जा सकता है।
साभार सहित
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026