नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की तरफ से कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर इन पदों पर भर्तियों के लिए आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत कुल 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2024 तक रखी गई है।
भर्ती डिटेल्स
इंस्पेक्टर के लिए 43 पद
सब-इंस्पेक्टर के लिए 51 पद
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के लिए 13 पद
हेड कांस्टेबल के लिए 12 पद
आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
योग्यता
इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता ग्रेजुएशन के साथ 2 साल का खुफिया वर्क या ऑपरेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में काम किया होना चाहिए।
हेड कॉन्स्टेबल
हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए भी अभ्यर्थियों के पास 12वीं की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास 2 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
सैलरी
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए सैलरी अलग-अलग है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
आवेदन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
10वीं कक्षा की मार्कशीट
12वीं कक्षा की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की मार्कशीट
अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
जाति प्रमाण पत्र
अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आधार कार्ड
NIA भर्ती के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
– अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
– फॉर्म भरें और सबमिट करें।
– इसके बाद फीस भरें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।
– इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
-एजेंसी
- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तीखा प्रहार; बोले— “यह चुनाव चोरी का स्थायी बंदोबस्त और लोकतंत्र का अपहरण है” - November 6, 2026
- यूपी में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला: भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त, मिनिष्ती एस. को मिली सचिव वित्त की जिम्मेदारी - November 6, 2026
- हॉरर क्वीन अदा शर्मा की ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ: हैलोवीन पर अभिनेत्री लेकर आ रही हैं डरावनी शॉर्ट फिल्मों की रोमांचक सीरीज़ - November 6, 2026