दिवाली के बाद से अबतक देश के वायदा बाजार में गोल्ड के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, आज सोने के दाम वायदा बाजार में 64 हजार रुपए के पार चले गए हैं. वैसे आने वाले दिनों में भी गोल्ड की कीमत में रफ्जार जारी रह सकती है और दाम 65 हजार रुपए के करीब पहुंच सकते हैं.
गोल्ड के दाम कॉमेक्स पर 2100 डॉलर के लेवल को पार कर गया था. जिसकी वजह से देश के वायदा बाजार में भी गोल्ड की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. जिसकी वजह से गोल्ड की कीमत 64 हजार रुपए के लेवल को पार कर गया. पहीं दूसरी ओर चांदी 78 हजार रुपए के लेवल को पार कर गया. जानकारों की मानें तो इस साल गोल्ड के दाम में और रफ्तार देखने को मिल सकती है. साल के अंत तक सोने की कीमत 65 हजार रुपए के करीब पहुंच सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमत किस लेवल पर कारोबार कर रही है.
सोना 64 हजार रुपए के पार
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के दाम 64 हजार रुपए को पार कर गया है. एमसीएक्स पर गोल्ड दोपकर 1 बजकर 7 मिनट पर सोने के दाम 288 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 63645 रुपए पर कारोबार कर रहा है. कारोबारी सत्र के दौरान 64,063 रुपए पर पहुंच गया था. वैसे गोल्ड के दाम 63,720 रुपए पर ओपन हुआ है. वैसे शुक्रवार को गोल्ड के दाम 63,357 रुपए पर बंद हुआ था. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड के दाम में और इजाफा देखने को मिल चुका है.
चांदी के दाम में भी इजाफा
वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी सुबह तेजी देखने को मिली थी और दाम 78,549 रुपए के लेवल पर पहुंच गए थे. मौजूदा समय में दोपहर के दिन गोल्ड के दाम 262 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 77,825 रुपए पर कारोबार कर रही है. वैसे आज चांदी की कीमत 78,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी. जानकारों की मानें तो दिसंबर खत्म होते—होते चांदी के दाम 80 हजार रुपए के लेवल को पार कर सकती है.
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026