Ghosi by-election 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। रविवार को प्रचार करने के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (BJP candidate Dara Singh Chauhan) पर घोसी के अदरी कस्बे में काली स्याही फेंक दी गयी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने स्याही फेंकने वाले को पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वो मौके से भाग निकला।
भाजपा नेता दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही, भाजपा ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को बनाया है प्रत्याशी….#GhosiByElection2023 pic.twitter.com/T4xt2oQ433
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) August 20, 2023
सपा छोड़क भाजपा में हुए थे शामिल
बता दें कि, बीते दिनों दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके साथ ही विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के इस्तीफे के बाद से घोसी सीट पर फिर से उपचुनाव हो रहा है।
सुधाकर सिंह को सपा ने बनाया है प्रत्याशी
बता दें कि, इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। सपा ने इस सीट से सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) को प्रत्याशी बनाया है। पांच सितंबर को घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी, जबकि 8 सितंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
- आगरा जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: होटलों को 10 और अस्पतालों को 20 प्रतिशत ही मिलेंगे व्यावसायिक सिलेंडर - March 25, 2026
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026