आगरा: थाना ताजगंज पुलिस ने विगत रात्रि मुगल पुलिया स्थित कैफे कोर्ट यार्ड में छापा मारकर अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने पर संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कैफे से 20 अंग्रेजी शराब के क्वाटर, 16 बीयर की केन और दो हुक्के बरामद किए। पकड़े गए कैफे संचालक का नाम डिफेंस कॉलोनी निवासी दिनेश चाहर बताया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले जुलाई माह में कमला नगर में कृष्णा होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्काईलाइन रूफ टॉप रेस्तरां पर छापा मारा था। यहां नाबालिगों को शराब और हुक्का पिलाने वालों का आरोप लगा था।
,
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026