Ghosi assembly by-election: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा ने भी घोसी सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का आज एलान कर दिया है। भाजपा ने दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि, बीते दिनों दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद अब पार्टी ने उन्हें घोसी से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, इससे पहले दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होंगे और 8 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
सपा ने सुधाकर सिंह को बनाया है प्रत्याशी
बता दें कि, घोसी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने प्रत्याशी का एलान किया था। समाजवादी पार्टी ने घोसी उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) को प्रत्याशी बनाया है।
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस से शिकायत, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सपाइयों ने दी तहरीर, FIR की मांग - June 10, 2026
- ’फर्जी था मुकदमा’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने नकारा, रामचंद्र दास पर लगाए गंभीर आरोप - June 10, 2026
- केंद्र सरकार के 12 साल: सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी - June 10, 2026