जर्मन प्रेस एजेंसी से यूक्रेनी सरकार के अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है कि जर्मनी से 1,500 स्ट्रेला एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें और 100 एमजी3 मशीन गनों की एक खेप यूक्रेन पहुंच गई है.
जर्मनी की विदेश मंत्री एनालिना बारबॉक ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि यूक्रेन को मिसाइल पहुंचाने में देरी हुई है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि यूक्रेन की मदद के लिए स्ट्रेला मिसाइलें भेजी जा रही हैं.
जर्मनी की विदेश नीति के अनुसार वो संघर्ष वाले इलाक़ों में या इसमें शामिल मुल्कों को हथियार नहीं देता लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उसने अपनी विदेश नीति में बदलाव किया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एनालिना बारबॉक ने कहा, “हम दुनिया में हथियारों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक हैं. ये हमारे लिए गर्व की बात की तो नहीं है लेकिन यूक्रेन की मदद के लिए हमें ये करना चाहिए था.”
-एजेंसियां
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026