उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीब लोगों को अगले तीन महीनों तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई कैबिनेट के इस पहले फैसले के बारे में जानकारी दी है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ”आज मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अगले 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना को फिर से हम लागू करेंगे. इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा.”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ये योजना मार्च 2022 में ख़त्म होने वाली थी, जिसे तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला कैबिनेट ने लिया है.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके अंतर्गत यूपी के 15 करोड़ लोगों को खाद्यान्न मुहैया कराया जाता है.
उन्होंने कहा, ”इसके तहत हर परिवार को 5 किलो खाद्यान्न प्राप्त होता है. राज्य सरकार ने प्रत्येक परिवार को 1 किलो दाल, 1 किलो रिफाइंड तेल और 1 किलो आयोडाइज्ड नमक उपलब्ध कराया था. साथ ही अंत्योदय परिवारों को 1 किलो चीनी भी उपलब्ध कराया था. अब इस योजना को अगले तीन महीनों के लिए बढ़ाने का फ़ैसला कैबिनेट ने लिया है.”
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026