गुर्दा रोग व किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. कैरवी भारद्वाज, किडनी स्टोन एवं मूत्र रोग सर्जन डॉ. प्रशांत गुप्ता एवं डायबिटीज, फेंफड़े, पेट व थायराइड रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार शर्मा ने देखे मरीज
Agra, Uttar Pradesh, India. गुर्दा, मूत्र और डायबिटीज रोगियों के लिए आगरा स्थित विबज्योग किडनी केयर, हरीनगर, शमसाबाद रोड (निकट उपाध्याय हॉस्पिटल) पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुर्दा रोग व किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. कैरवी भारद्वाज, किडनी स्टोन एवं मूत्र रोग सर्जन डॉ. प्रशांत गुप्ता एवं डायबिटीज, फेंफड़े, पेट व थायराइड रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार शर्मा द्वारा करीब 200 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। सभी मरीजों की जांचें मुफ्त की गई।
अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं
डॉ. कैरवी भारद्वाज ने बताया कि वह पूर्व में अपोलो अस्पताल दिल्ली में कार्यरत थीं। आगरा में गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञों की कमी को देखते हुए उन्होंने विबज्योर किडनी केयर सेंटर की स्थापना की है ताकि गुर्दा रोगियों को विश्व स्तरीय इलाज आगरा में ही मिल सके और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि अगर हम अपनी जीवन शैली में सुधार कर लें तो बिना दवा के स्वस्थ रह सकते हैं। लापरवाही बरतने के कारण रोग बढ़ते चले जाते हैं।
जारी रहेंगे स्वास्थ्य शिविर
शिविर में आए मरीजों के ऑपरेशन डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा रियायती दरों पर किए गए। डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। हमारा उद्देश्य जनता का जागरूक करना है ताकि हर कोई स्वस्थ रह सके।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026