free heart clinic in agra

आगरा विकास मंच का निःशुल्क हृदय रोग क्लीनिक शुरू, डॉ. राहुल चंदोला और शांता जैन ने किया उद्घाटन, हार्ट हास्पिटल खोलने का संकल्प

HEALTH

दिल्ली के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ माह में दो दिन आगरा आकर देंगे सेवा

अब आगरा के मरीजों को ओपीडी के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं रही

विश्व रक्तदान दिवस पर मंच के 10 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. समाजसेवा में अग्रणी आगरा विकास मंच ने ऐतिहासिक शहर आगरा को ऐतिहासिक सौगात दी है। निःशुल्क हृदय रोग क्लीनिक का उद्घाटन खतैना रोड पर बुधवार को मैक्स हॉस्पिटल के हार्ट सर्जन डॉ. राहुल चंदोला ने किया। इस मौके पर मंच के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए को याद करते हुए उनकी इच्छा के अनुरूप हार्ट हॉस्पिटल बनाने का संकल्प लिया गया। यहां माह में दो दिन दिल्ली के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। जांचें रियायती दर पर की जाएंगी। साध्वी पूजा ज्योति ने मंगलाचरण के साथ इस अतुलनीय सेवा के लिए सबको आशीर्वाद दिया। डॉ. राहुल चंदोला का जोरदार सम्मान किया गया। इसके साथ ही आगरा विकास मंच के 10 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर विश्व रक्तदान दिवस मनाया।

सबसे पहले डॉ. राहुल चंदोला, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, महेन्द्र जैन आदि ने भगवान महावीर और स्व. अशोक जैन सीए के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी और अशोक जैन सीए की जयकार की गई। डॉ. राहुल चंदोला और शांता जैन (महान समाजसेवी स्व. अशोक जैन सीए की पत्नी) ने क्लीनिक का उद्घाटन फीता खोलकर किया। निःशुल्क क्लीनिक शुरू होने से सिर्फ ओ.पी.डी. में दिखाने के लिए मरीजों को दिल्ली या गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं है।

free heart clinic
हृदयरोगी महिला से बातचीत करते डॉ. राहुल चंदोला। साथ में हैं आगरा विकास मंच के पदाधिकारी।

इस मौके पर डॉ. राहुल चंदोला ने कहा कि आगरा विकास मंच स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां आकर वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उद्देश्य यही है कि निर्धन मरीजों को दिल्ली न जाना पड़े। इसी कारण हम यहीं आकर सेवा दे रहे हैं।

rajkumar jain
निःशुल्क हृदय रोग क्लीनिक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन। साथ हैं डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ.सुनील शर्मा, डॉ. राहुल चंदोला।

मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि स्व. अशोक जैन की अंतिम इच्छा थी कि आगरा में हार्ट रोगियों के लिए अस्पताल बने। इसी के प्रथम चरण में हार्ट क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। आगरा विकास मंच अब तक 2000 मरीजों का हार्ट ऑपरेशन करा चुका है। उनके लिए यह हार्ट क्लीनिक बहुत हितकारी है।

dr rahul chandola heart specialist
विधिवत मरीज का परीक्षण करते डॉ. राहुल चंदोला। साथ में डॉ. बीके अग्रवाल, सुशीस जैन।

मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि क्लीनिक पर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम, एस्कॉर्ट फोर्टिस हॉस्पिटल ओखला, नई दिल्ली और मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में सेवा दे रहे हार्ट सर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सक माह में दो दिन आगरा आकर हृदय रोग मरीजों को निःशुल्क देखेंगे।

dr rahul chandola
आगरा आने पर हृदय सर्जन डॉ. राहुल चंदोला का जोरदार स्वागत किया गया।

मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता संदेश जैन ने संचालन किया। डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ शरद पालीवाल, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, डॉक्टर रमेश धमीजा, अरुण अग्रवाल सीए, राकेश जैन, अनूप, रवि अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, आशीष जैन, विजय सेठिया, कमलचंद जैन, सुशील जैन, संदेश जैन, जयराम दास, ध्रुव जैन, महेंद्र जैन, रोहित जैन, ममता जैन, कविता जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh