महामस्तकाभिषेक महोत्सव

महामस्तकाभिषेक महोत्सव में 22 जैन मुनियों के लिए आगरा में बसाई गयी अयोध्या नगरी

RELIGION/ CULTURE

श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक श्री आदिनाथ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं मानस्तम्म महामस्तकाभिषेक महोत्सव शुरू

 

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा नगर में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक श्री आदिनाथ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं मानस्तम्म महामस्तकाभिषेक महोत्सव शुरू हो गया है। आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के शिष्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ पावन सानिध्य में महोत्सव चल रहा है। यह कार्यक्रम एम.डी.जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर 21 जून तक चलेगा। 22 जैनमुनियों का सानिध्य मिल रहा है। इनके लिए अयोध्या नगरी बसाई गई है।

आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ पावन सानिध्य में आगरा नगर को चौबीस जिनबिम्ब युक्त मानस्तम्भ के पंचकल्याणक एवं मस्ताभिषेक कराने का सौभाग्य वाणी भूषण ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार जी निशान्त, टीकमगढ़ के निर्देशन में प्राप्त हो रहा है। समाज के लोगों में काफी उत्साह है।

प्रथम दिन 14.06. 2023 दिन बुधवार को प्रातः 5:30 बजे देव आज्ञा, 5:40 बजे गुरु आज्ञा प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण, प्रातः 6:00 बजे से विशाल घटयात्रा श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, पीर कल्याणी, नसिया जी से प्रारम्भ होकर घटिया होती हुयी कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी एम. डी. जैन कॉलेज के मैदान पर पहुँची। प्रातः 8:00 बजे से ध्वजारोहण, वेदी शुद्धि, मण्डप उद्घाटन, प्रातः 9:00 बजे से महाराजश्री के प्रवचन, अभिषेक शान्तिधारा सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, नांदी विधान, दोपहर 1.30 बजे से यागमण्डल विधान हुआ। सायं 7:40 बजे मंगल आरती एवं प्रवचन, रात्रि 8:00 बजे इन्द दरबार, तत्व चर्चा, कुबेर द्वारा रत्न वृष्टि, माता मरूदेवी के सोलह स्वप्न दर्शन, गीत, नृत्य, गर्म कल्याणक की क्रियायें (मध्य रात्रि) आदि कार्यक्रम होंगे।

परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बताया कि सुप्रसिद्ध प्राचीन जिनालय पोर कल्याणी स्थित अतिशय क्षेत्र भगवान नेमिनाथ जिनालय साथ ही भव्य संत निवास विशाल आहारशाला नवीनीकरण हो चुका है। जिनालय के समक्ष चौबीसी विराजमान 41 फुट ऊतंग संगमरमरी मानस्तम्भ का निर्माण श्रावक परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद (मांगरौल वाले) द्वारा कराया गया है।

महामस्तकाभिषेक महोत्सव आगरा

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि यह क्षण आगरा दिगम्बर जैन समाज के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि इस कार्यक्रम को आचार्य विशुद्ध सागर जी सहित 22 मुनिराजों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। अभी तक जो भी पंचकल्याणक हुए हैं वह किसी न किसी शैली के हुए है परन्तु यह पंचकल्याणक समूचे आगरा नगर का है। प्रख्यात संगीतकार रामकुमार जैन भोपाल की स्वर मधुर लहरियों के द्वारा पूजन विधान आदि के कार्यक्रम होगें। पंच कल्याणक नाट्य रूपांतर क्रियायें सौरभ जैन एण्ड पार्टी, जबलपुर द्वारा आर्कषक मंचन द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे।

15 जून के कार्यक्रम

15.06.2023 दिन गुरुवार प्रातः 5:00 बजे से नित्यमह पूजा. की पूजा हवन, महाराज श्री के मंगल प्रवचन, दोपहर 1:00 बजे से गोद भराई, वीर्यमंडल पूजा, आचार्यश्री के प्रवचन, दोपहर 4:45 बजे से नवीन वेदी शुद्धि एवं वेदी संस्कार, सायं 7.40 बजे मंगल आरती एवं प्रवचन तथा रात्रि 8:40 बजे महाराज नाभिराय का दरबार, राज्य व्यवस्था श्वानों का फलादेश, माता मरूदेवी की सेवा, आरती, गीत, नृत्य, तत्वचर्चा, छप्पन कुमारियों द्वारा भेट समर्पण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

16 जून के कार्यक्रम

16.06.2023 दिन शुक्रवार प्रातः 5:00 बजे से नित्यमह पूजा, आदिकुमार का जन जन्मोत्सव, बधाईया, महाराज श्री के मंगल प्रवचन प्रातः 9:00 बजे सौधर्म इन्द्र द्वारा अयोध्या नगर की प्रदक्षिण इन्द्राणी का आदिकुमार को लाना, प्रातः 10:00 बजे ऐरावत हाथी पर पाण्डुक शिला व जन्म कल्याणक का भव्य जुलूस एम० डी० जैन से प्रारम्भ होकर सेन्ट पीटर्स कॉलेज, कॉसमॉन माल, संजय टाकीज, संजय प्लेस, आजाद पेट्रोल पम्प होते हुए हरीपर्वत स्थित अयोध्या नगर पहुँचेगी, वहाँ पर पाण्डुक शिला पर आदिकुमार का 1008 रत्नमयी, स्वर्णमयी रजतमयी कलशों अभिषेक किया जायेगा। सायं 7:40 बजे मंगल आरती एवं शास्त्र प्रवचन तथा रात्रि 9:00 बजे आदिकुमार का पालना, बाल क्रीड़ा आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

महामस्तकाभिषेक महोत्सव आगरा
महामस्तकाभिषेक महोत्सव मे उपस्थित श्रद्धालु

17 जून के कार्यक्रम

17.06.2023 दिन शनिवार प्रातः 5:00 बजे से नित्यमह पूजा एवं जन्म कल्याणक पूजा, महाराज श्री के मंगल प्रवचन, दोपहर 1:00 बजे महाराज नाभिराय का दरबार, आदिकुमार का राज्याभिषेक, राज्य संचालन, असि मसि कृषि आदि का प्रदर्शन, बहमी सुन्दरी को शिक्षा, नीलांजना नृत्य, वैराग्य, भरत एवं बाहुबली को राज्य सौंपना, लौकालिक देवों द्वारा वैराग्य स्तुति, दीक्षावन प्रस्थान, सायं 7:40 बजे मंगल आरती एवं प्रवचन तथा रात्रि 8:40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

18 जून के कार्यक्रम

परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन परदेवालों ने बताया कि 18.06 2023 दिन रविवार प्रातः 5:00 बजे से नित्यमह पूजा एवं जन्म कल्याणक पूजा, महाराज श्री के मंगल प्रवचन, प्रातः 9:45 बजे मुनिराज आदिनाथ का प्रथम आहार, दोपहर 1:00 बजे आचार्य विद्यानंद जी का राष्ट्र अवदान संगोष्ठी, दोपहर 3:30 बजे केवल ज्ञानोन्मीलन, समवशरण रचना, गणधर के रूप में महाराज का उद्बोधन आदि सायं 7:40 बजे मंगल आरती एवं प्रवचन तथा रात्रि 8:40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

19 जून के कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया कि दिनांक 19:062023 दिन सोमवार प्रातः 5:00 बजे से नित्यम्ह पूजा, भगवान आदिनाथ का कैलाश पर्वत पर दर्शन, निर्वाण प्राप्ति, निर्वाण कल्याण की पूजा एवं शांति हवन, प्रातः 8:00 बजे नव प्रतिष्ठित जिनबिम्ब की भव्य शोभायात्रा मेला ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर घटिया, धुलियागंज, बेलनगंज होते हुए जीवनी मण्डी रोड से नसिया जी पहुँचेगी, जहाँ मानस्तम्भ में विराजित कर 24 जिनबिम्बों का महामस्तिकाभिषेक प्रारम्भ होगा।

उल्लेखनीय उपस्थिति

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से  परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदेवाले, महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज जैन कमला नगर,  सयोजक पंकज जैन, अर्थ सयोजक शैलेन्द्र जैन, राकेश जैन बजाज, अनन्त जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, राकेश जैन पार्षद, शुभम जैन, पीयूष जैन  सतीश चंद्र जैन, अनिल जैन रहीस,  अंकेश जैन, दीपक जैन, मुकेश जैन रपरिया, अनिल जैन एफसीआई अंकुश जैन आदि उपस्थित थे।

Dr. Bhanu Pratap Singh