लोधी समाज के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का हुआ शुभारंभ
आगरा। खेरागढ़ कस्बे के ब्लाक कार्यालय के सामने स्थित गुरुग्राम कॉलोनी में रविवार को लक्ष्य द्वारा स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी के 128 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क कोचिंग क्लास का शुभारंभ फीता काटकर समाजसेवी केपी सिंह लोधी ने किया ।
क्षत्रिय एम्पलॉइज एसोसिएशन ( लक्ष्य) के तहसील अध्यक्ष मनोज लोधी ने बताया कि केवल लोधी समाज के छात्र -छात्राओ के लिए निः शुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया है। कोचिंग में आर्मी, पुलिस, एसएससी, नवोदय, सैनिक स्कूल आदि की तैयारी मुफ्त कराई जायेगी।
समाजसेवी केपी सिंह लोधी ने छात्र -छात्राओं के बैठने के लिए टेबिल और कुर्सी निः शुल्क देने की घोषणा की है।
इस मौके पर गोविंद सिंह प्रधान जितेंद्र प्रधान, मनोज कुमार, सुन्दर सिंह अमीन, प्रमोद कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, यतेद्र राजपूत, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026