आगरा: बैंक कर्मी सचिन उपाध्याय की हत्या के मामले में आखिरकार मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके ससुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन आगरा का पदाधिकारी
बिजेंद्र रावत को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई। जानकारी के मुताबिक दोनों हाईकोर्ट से इस मामले में एंटीसिपेटरी बेल लेना चाहते थे इसीलिए प्रयागराज में छिपे हुए थे लेकिन आगरा पुलिस ने देर रात उन्हें प्रयागराज से गिरफ्तार किया और आगरा ले आई। इस मामले में मृतक सचिन का साला पहले ही जेल जा चुका है।
पिछले दिनों थाना ताजगंज स्थित राम रघु एग्जॉटिका कॉलोनी में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय का शव उनके घर पर मिला था। पत्नी ने सचिन द्वारा सुसाइड करने की बात कही थी। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया तो सारी कहानी बदल गयी। सचिन ने आत्महत्या नही बल्कि उसकी हत्या हुई है।
पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा:-
पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृतक उसके शरीर पर काफी चोट थी और गला घोटकर उसकी हत्या की पुष्टि पीएम रिपोर्ट में हुई थी। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के समय मृतक की पत्नी प्रियंका मौजूद थी। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। मगर, घटना स्थल पर सुसाइड से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला। ना रस्सी मिली ना ही दरवाजा तोड़ा गया था।
मृतक की पत्नी व ससुर चल रहे थे फरार:-
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ससुर विजेंद्र रावत भी फरार चल रहे थे तो वहीं मृतक की पत्नी ने तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हो गई थी। मृतक की पत्नी ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था उसके दहेज उत्पीड़न का मुकदमा खारिज होने के बाद वो भी फरार हो गयी थी।
प्रयागराज से हुई दोनों की गिरफ्तारी:-
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस भी इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही थी लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए घर पकड़ शुरू कर दी लेकिन दोनों ही बैल लेने के चलते फरार हो गए थे। आगरा पुलिस ने दोनों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया और आगरा ले आई।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026