चंदौली। बलुआ क्षेत्र के जुड़ाहरधन गांव निवासी रामकेश यादव अपने परिवार के साथ नासिक दर्शन करने गए थे। शनिवार को कार से देवी दर्शन को जाते समय पति-पत्नी और पुत्र समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनकी एक पुत्री और एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं।
रामकेश काफी दिनों से नासिक में नौकरी कर रहे थे। दर्शन के लिए चार अप्रैल को ही अपने परिवार को नासिक बुलाए थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार की देर शाम चारों का शव गांव पहुंचेगा। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है।
एक ही परिवार के चार सदस्य
जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश नासिक में ही फलों का धंधा करते थे। वे नेपाल में अपने बहनोई के पास वहां से माल लोड कर अन्यत्र भेजते थे। दर्शन-पूजन करने के लिए अपनी पत्नी कुसुम देवी (45) पुत्र अमन यादव (18) समेत पुत्री, बनारस निवासी भांजा मुकेश यादव (25), किशुनपुरा निवासी विकास (39) को नासिक बुलाया था।
भांजा बोलेरो लेकर नासिक गया था। नासिक में दर्शन-पूजन कर वापस आ रहे थे। रास्ते मे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक वाले को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से ट्रक में जा भिड़ी। चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लड़की व भांजा समेत किशुनपुरा के विकास जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026