आगरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक डबल डेकर बस अपने आगे चल रहे एक कैंटर में जा घुसी। किरावली नहर के पास यह हादसा रात्रि करीब साढ़े 10 बजे हुआ। हादसे में बस ड्राइवर के अलावा तीन यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हाईवे पर ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया।
बस के कैंटर गाड़ी में घुसने से बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए यात्रियों और ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। कैंटर गाड़ी को एक साइड खड़ा कराकर ट्रैफिक सुचारू कराया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
टक्कर लगने से कैंटर गाड़ी पलटने से बाल-बाल बची। खैरियत यह रही कि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026