आगरा। नगला कली, कौलक्खा की एक गर्भवती महिला की डॉक्टर द्वारा दी गई दवा खाने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उस महिला चिकित्सक के अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी, जिसने गर्भवती महिला को दवाएं लिखी थीं। बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नगला कली निवासी अजय सिंह की गर्भवती पत्नी पूजा, जिसकी उम्र 27 वर्ष बताई गई है, का इलाज देवरी रोड पर स्थित श्री गंगा हॉस्पिटल की डॉ. शालिनी अस्थाना द्वारा किया जा रहा था। डॉक्टर ने पूजा को कुछ दवाएं लिखी थीं। इसमें एक कैप्सूल खाली पेट खाने के लिए दिया गया था। आज सुबह महिला ने खाली पेट कैप्सूल खाया तो उसकी हालत बिगड़ गई।
इस पर परिजन पूजा को लेकर श्री गंगा हॉस्पिटल पहुंचे। वहां कोई डॉक्टर न मिलने पर दूसरे अस्पताल लेकर गए। गर्भवती की हालत देखकर यहां भी भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन उसे लेकर एसएन की इमरेंजी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
पूजा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन सीधे श्री गंगा हॉस्पिटल पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी प्रकार शांत किया। सीएमओ ने मौके पर एक टीम भेजी, जिसने प्रारंभिक जांच की। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- हरदोई में सरकारी कार्यक्रम के दौरान खुला लैपटॉप तो स्क्रीन पर चमके अखिलेश यादव: बीजेपी नेता रह गए हैरान, आनन-फानन में कराया बंद - November 19, 2026
- यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट पर छिड़ी बहस: ड्राफ्ट सूची और वयस्क आबादी के बीच 2.58 करोड़ का अंतर - November 19, 2026
- सत्यम शिवम सुंदरम के साथ साझा की भगवान शिव-पार्वती की तस्वीर: सोनिया-राजीव के रिश्ते पर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पोस्ट से राहुल ने दिया जवाब - November 19, 2026