सोमवार सुबह अजमेर स्टेशन के नजदीक साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह हादसा रात एक बजे के क़रीब हुआ. उस समय ये ट्रेन आगरा जा रही थी.
उत्तर पश्चिम रेलवे ने हादसे के बाद अजमेर स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क बनाई है और एक फोन भी जारी किया है. फोन नंबर है – 0145-2429642. फिलहाल किसी के घायल होने या मरने की ख़बर नहीं है.
उत्तर पश्चिम रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ”ये घटना उस समय हुई जब ट्रेन अजमेर स्टेशन को पार कर रही थी और मदार स्टेशन पहुंचने वाली थी. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह का पता नहीं चल पाया है.”
उन्होंने कहा, ”इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दिल्ली की ओर सभी अप और डाउन ट्रेनों का मूवमेंट शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश की दिशा में भी मूवमेंट शुरू करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि छह ट्रेनें रद्द कर दी गई है और दो ट्रेनों का रूट डाइवर्ट किया गया है.
-एजेंसी
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026