लखनऊ। योगी सरकार के पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वृन्दावन की यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। बांके बिहारी के दर्शन के दौरान उन्हें जाम से जूझना पड़ा, जिसके बाद उनका दर्द छलका। उन्होंने कहा, प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों पर ऐसे वाहनों एवं अस्थायी अतिक्रमण के कारण दिन के अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आगंतुक श्रद्धालु और स्थानीय ब्रज-जन दोनों त्रस्त हैं।
श्रीकांत शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, वृन्दावन की यातायात व्यवस्था लम्बे समय से ध्वस्त है। प्रशासनिक निष्क्रियता की स्थिति यह है कि आज प्रातः 7:45 से 8 बजे के मध्य मल्टी लेवल पार्किंग, प्रेम मंदिर तिराहा आदि नाकों पर एक भी सिपाही तैनात नहीं था और बाहरी वाहन लगातार प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश कर रहे थे।
इसके अतिरिक्त वाराह घाट, सुनरख रोड पर बड़ी संख्या में प्राइवेट वाहन खड़े थे और लगभग सभी प्रमुख मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों पर ऐसे वाहनों एवं अस्थायी अतिक्रमण के कारण दिन के अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आगंतुक श्रद्धालु और स्थानीय ब्रज-जन दोनों त्रस्त हैं।
उन्होंने आगे लिखा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सख्त निर्देश हैं कि मथुरा-वृन्दावन की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, मथुरा-वृन्दावन के सभी प्रमुख मार्ग विशेष रूप से प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले मार्ग अस्थायी अतिक्रमण एवं जाम से मुक्त हों तथा रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जायें।
इसके साथ ही उन्होंने वहां के कमीश्नर, डीआईजी से इसका संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। साथ ही, कहा मुख्यमंत्री जी के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
-साभार सहित
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026