लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार और लापरवाही जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बरसात का मौसम शुरू होते ही नगरों और शहरों का बुरा हाल हो गया है। नाले उफना रहे है। सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं। नालियां जाम हो रही हैं, बरसात का पानी जगह-जगह जमा हो रहा है। जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शहरों में गंदगी और कूड़े का अम्बार लगा है। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार के साथ ही नगर निकायों में, जहां भाजपा वर्षों से काबिज है, वहां बुरा हाल है। काशी, गोरखपुर, लखनऊ से लेकर कानपुर, झांसी तक हर जगह एक जैसी स्थिति है। वर्षों से नगर निगमों पर काबिज भाजपा लोगों को मूलभूत सुविधाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं दे पा रही है। नालों और नालियों की सफाई के बजट का बंदरबांट हो रहा है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। लखनऊ समेत कई शहर स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह-जगह खोद दिए गये है। लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। कचड़ा और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। ट्रिपल इंजन की सरकार की लापरवाही से अब तो लोगों की जान जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि, सरकार बारिश को गंभीरता से ले। शासनिक और प्रशासनिक प्रयासों से हादसों को टाला जा सकता है। सरकार की बदइंतजामी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के स्मार्टसिटी, गड्ढ़ा मुक्त सड़कें और जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सारे दावे फेल हो चुके है। लोग नालों में बह जायें, गड्ढों में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाये, जल जमाव और कीचड़ के कारण घरों से निकल न पावें, क्या इसी से विकसित भारत बनेगा।
भाजपा सरकार ने नौ साल में जमीन पर कोई काम नहीं किया। इनका विकास जमीन पर नहीं है सिर्फ कागजों पर हैं। भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। जनता के बीच भाजपा की सच्चाई सामने आ चुकी है। 2027 में प्रदेश की जनता हमेशा के लिए भाजपा की विदाई कर देगी।
-साभार सहित
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026