Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बरसाना नन्दगांव-बरसाना के मध्य बसे संकेत गांव निवासी पण्डित बालकिशन शर्मा के सुपुत्र खेमचन्द शर्मा के दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में पार्टी प्रवक्ता बनने पर ब्रजवासियों ने मिष्ठान वितरित कर जताई खुशी।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने ब्रजवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है
इस अवसर पर पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने कहा कि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अपनी नव गठित प्रदेश कार्यकारिणी में ब्रज के लाल खेमचन्द शर्मा को पार्टी प्रवक्ता बनाकर दूरदर्शिता का परिचय दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय ने कहा कि खेमचन्द शर्मा को दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में पार्टी प्रवक्ता पद पर नियुक्त कर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने ब्रजवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। खेमचन्द शर्मा की नियुक्ति पर पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, गोवंश प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दन लाल शर्मा, ब्यापार मण्डल के जिला मंत्री कृष्ण दयाल गौड़, चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान सिंह, ब्यापारी नेता नरेन्द्र अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेश गौड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम श्रोत्रिय, भाजपा गोकलेश कटारा एडवोकेट, नेता नीटू यादव, मण्डल अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, दीनू ठाकुर आदि ने खुशी ब्यक्त की।
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026