आगरा: थाना फ़तेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 23-200 के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पवन कुमार पुत्र सीताराम निवासी जयपुर अपनी बारात लेकर कानपुर गए थे। जहां पलक सोनी पुत्री अशोक कुमार के साथ शादी हुई थी। विदा कराकर जयपुर के लिए लौट रहे थे। मंगलवार सुबह जीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 23-200 पर पलट गई।
बताया गया है कि चालक को नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर की जाली को तोड़ती हुई पलट गई।
हादसे में ज्योति, सोनी, अश्विनी, महेश सोनी के साथ दुल्हन पलक और दुल्हा पवन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया।
- आगरा में सर्जन्स ने दिया हरित भविष्य का संदेश, इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली निकालकर प्रदूषण नियंत्रण का किया आह्वान - June 15, 2026
- “अब और नहीं सहेंगे परेशानी” : प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में 12 सूत्रीय ज्ञापन से हिली नगर निगम व्यवस्था - June 15, 2026
- आगरा में खौफनाक वारदात: बाह में ज्वेलर्स के घर डाका, बिजली काटकर परिवार को बनाया बंधक - June 15, 2026