आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वह 19 साल की थी। इसका कारण उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
कौन हैं सुहानी भटनागर?
सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ (2016) में बबीता फोगट के रोल के लिए जाना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। ‘दंगल’ के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया है।
सोशल मीडिया पर नहीं थीं एक्टिव
एक्ट्रेस 25 नवंबर 2021 के बाद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान रह गए। उनका लुक इतना बदल गया था कि फैंस हैरान थे।
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026