कुछ दिनों से आपने भी यह महसूस किया है और देखा भी है कि हिंदी सिनेमा अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है। कुछ ने इसके पीछे साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी रीमेक का तर्क दिया था तो कुछ ने कन्टेंट को ही खराब बताया था। हां ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी एकाध जरूर थीं, जिन्होंने बाकियों से ठीक-ठाक कमाई की लेकिन अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, कंगना रनौत शाहिद कपूर जैसे बड़े सितारे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरे नजर आए। वैसे इसका कारण क्या है, खुद डायरेक्टर मुकेश भट्ट ने बता दिया है।
एक इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने बताया कि कैसे कोरोना महामारी ने सिनेमा का पूरा खेल पलट दिया और हिंदी फिल्म मेकर्स इसे वापस अपनाने में असफल हो गए। वह कहते हैं, ‘लोगों का नैरेटिव बदलना चाहिए। महामारी के कारण OTT आगे आ गया है। दर्शक भी अच्छे कन्टेंट के बारे में जानते हैं। आप अब उन्हें वही कन्टेंट नहीं दे सकते, जो महामारी से पहले देते आए हैं। हमें समय के साथ बदलना होगा। जेनरेशन बदल रही है और अगर आप नहीं बदले तो पीछे रह जाएंगे। बॉलीवुड में अभी जो हो रहा है, वह यह है कि लोग फिल्म नहीं बल्कि सेटअप बना रहे हैं। सेटअप काम नहीं करते, फिल्में काम करती हैं।’
हिंदी फिल्मों का हो रहा है व्यापार
मुकेश भट्ट ने बॉलीवुड के मौजूदा सेटअप की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘कोई भी फिल्म नहीं बना रहा है। वह अब बिजनेस कर रहे हैं। इतने में बना लो, इतने में बेचो और इतना पैसा अंदर करो। अब चोर बाजारी चल रही है। हम ऐसा कभी नहीं करते थे। हम ऐसे होते थे कि कहानी अगर हमें उत्साहित करती है तो चलो इसे बना दो। वो ईमानदारी अब गई।’
मुकेश भट्ट के OTT पर आए दो प्रोजेक्ट्स
बता दें कि मुकेश भट्ट द्वारा निर्देशित दो प्रोजेक्ट OTT पर रिलीज हुए हैं। इसमें पहला तो ‘सड़क 2’ था, जो सिनेमाघरों में आनी थी लेकिन महामारी के कारण डिज्नी प्सर हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई। इसके बाद उन्होंने ‘रंजिश ही सही’ वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया, जो जनवरी 2022 को ‘वूट’ पर आई और दर्शकों का ठीक-ठाक रेस्पॉन्स हासिल किया।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने की डिजिटल तकनीक और एआई के भविष्य पर अहम चर्चा - October 25, 2026
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026