प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में रविवार को आग लग गई है। इसमें एडेड विद्यालयों की रखी गईं पांच हजार से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
निदेशालय के एक कमरे में लगी आग, जहां विद्यालयों के पंजीकरण और मान्यता से संबंधित तमाम दस्तावेज रखे गए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। शिक्षा निदेशालय की पत्थर बिल्डिंग के लेखा अनुभाग कक्ष नंबर 14, 15 और 16 में आग आग लगी थी।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे बंद पड़े कार्यालय में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। रविवार का अवकाश होने के कारण ऑफिस बंद था। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फाइलों और कागजों की अधिकता के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
शिक्षा निदेशालय में जलने वाली फाइलें केवल एडेड स्कूलों से ही जुड़ी नहीं थीं, बल्कि प्रदेशभर के एडेड स्कूलों के ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन से संबंधित कई अहम दस्तावेज भी इसमें शामिल थे। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान उन्हें कई बार बिजली के इलेक्ट्रिक शॊक भी लगे, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया था। पुलिस टीम फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी साजिश की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।
-साभार सहित
- काशी में महाशिवरात्रि का आगाज: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ महापर्व, अब सभी विग्रहों का होगा रुद्राभिषेक - February 6, 2026
- सूरत – (N.D.L.) नवदीप विद्यालय, डिसेंट चाइल्ड हाई स्कूल, लिटिल मिलेनियम, गुजरात हाउसिंग बोर्ड, पांडेसरा में नए साल 2026 का स्वागत भव्य वार्षिक समारोह 2025-26 के साथ के साथ किया - February 6, 2026
- Agra News: श्री मनकामेश्वर मंदिर में 9 फरवरी को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’, अयोध्या के आचार्य गंगाधर पाठक भरेंगे हुंकार - February 6, 2026