प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में रविवार को आग लग गई है। इसमें एडेड विद्यालयों की रखी गईं पांच हजार से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
निदेशालय के एक कमरे में लगी आग, जहां विद्यालयों के पंजीकरण और मान्यता से संबंधित तमाम दस्तावेज रखे गए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। शिक्षा निदेशालय की पत्थर बिल्डिंग के लेखा अनुभाग कक्ष नंबर 14, 15 और 16 में आग आग लगी थी।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे बंद पड़े कार्यालय में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। रविवार का अवकाश होने के कारण ऑफिस बंद था। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फाइलों और कागजों की अधिकता के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
शिक्षा निदेशालय में जलने वाली फाइलें केवल एडेड स्कूलों से ही जुड़ी नहीं थीं, बल्कि प्रदेशभर के एडेड स्कूलों के ट्रांसफर और वित्तीय लेन-देन से संबंधित कई अहम दस्तावेज भी इसमें शामिल थे। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान उन्हें कई बार बिजली के इलेक्ट्रिक शॊक भी लगे, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो गया था। पुलिस टीम फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी साजिश की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।
-साभार सहित
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026