शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने दावा किया है कि अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस ने सीमा पार कर के पंजाब में किसानों के कैंप पर हमला किया, जिसके बाद छह लोग लापता हैं. किसानों ने इस संबंध में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.
एक किसान नेता ने कहा, “हम इस बात की निंदा करते हैं कि पैरामिलिट्री फ़ोर्सेंज़ और हरियाणा पुलिस फ़ोर्स बॉर्डर क्रॉस कर के पंजाब में घुसकर किसानों के कैंप पर हमला किया. पंजाब पुलिस को इस बारे में जवाब देना चाहिए कि ये कैसे हुआ.”
उन्होंने कहा, “हमारे ट्रैक्टरों पर अटैक किया गया. वहां से हमारे छह लोग मिसिंग (लापता) हैं. कल जिनको उठाकर ले गए हैं. मानवता के आधार पर दो देशों की जंग के दौरान भी पैरामेडिकल स्टाफ़ पर कोई हमला नहीं करता लेकिन कल खनौरी में मेडिकल कैंप पर घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को पीटा और उनके साथ लूटपाट की. ये बताता है कि इस सरकार ने बर्बरता की सीमा पार कर दी है.”
-एजेंसी
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026