अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) अब फिलीपींस में निवेश की तैयारी में है। फिलीपींस के राष्ट्रपति कार्यालय के तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है कि अडानी पोर्ट्स ने फिलीपींस के बटान में एक 25 मीटर डीप पोर्ट को डेवलप करने में दिलचस्पी दिखाई है।
इसमें आगे कहा गया है कि प्रेसिडेंट मार्को ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन की योजना का फिलीपींस में स्वागत किया है।
उन्होंने कहा है कि एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स को संभालने पोर्ट्स की तरह विकसित किया जाए, जिससे फिलीपींस ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा कर सके। हाल ही में गौतम अडाणी के बेटे और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) करण अडाणी ने फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ मुलाकात की थी।
पैनामैक्स वेसल्स जहाज को भी कर सकेंगे ऑपरेट
अडाणी पोर्ट्स द्वारा डेवलप किए जाने वाले पोर्ट से पैनामैक्स वेसल्स जहाज को भी हेंडल या ऑपरेट किया जा सकेगा। अमूमन इस तरह का जहाज 50,000 से 80,000 टन डेडवेट तक का होता है। यह भारी मात्रा में सामान ले जाने में सक्षम होता है। दुनिया में कम ही बंदरगाहों में इस तरह के भारी भरकम जहाजों को हँडल करने की सुविधा होती है।
भारत के अलावा अडाणी पोर्ट्स श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल में कर रहा काम
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इजराइल में पहले से ही काम कर रही है। कंपनी इजराइल में हाइफा पोर्ट ऑपरेट करती है। वहीं श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह का वेस्ट कंटेनर टर्मिनल (WCT) और ऑस्ट्रेलिया के प्रशांत महासागर के समुद्री तट पर एबॉट पॉइंट टर्मिनल भी ऑपरेट कर रही है.
-एजेंसी
- “मैं खुद को महिला या पुरुष नहीं, एक व्यक्ति मानती हूँ…”: जंतर-मंतर पर आंदोलन का चेहरा बनीं नेहा बोरा का बड़ा बयान - November 13, 2026
- “राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो…”: राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमी ताजनगरी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब - November 13, 2026
- आगरा में सर्दी की दस्तक के बाद भी डेंगू का खतरा बरकरार; 4 नए मरीज मिले, दो बच्चे भी शामिल - November 13, 2026