Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। राहगीरों को लिफ्ट लेकर लूटने वाले गिरोहा का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने तीर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन लूटी गई मोटरसाकिल भी बरामद की हैं। जिनमें से एक को बदमाश कटवा चुके थे। एसएचओ थाना नौहझील राजेश कुमार शर्मा ने बतया कि ये शातिर गिरोह है, जो बेहद चालाकी से घटना को अंजाम देता है। एसएचओ ने बताया कि पवन ठाकुर पुत्र बच्चू सिंह, नरेश पुत्र ऊदल सिंह निवासी ढोकला बास थाना सुरीर तथा वीरू उर्फ वीरन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सकरूआ थाना इंगलास जनपद अलीगढ को गुरूवार को करीब 1.30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड बाजना मोड से करीब 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पवन के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये हैं।
राहगीरों को हाथ देकर रोककर फिर तमंचा दिखाकर उनकी मोटरसाईकिल छीन कर भाग जाते हैं
एसएचओ थाना नौहझील राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि हम ये लोग यमुना एक्सप्रैसवे सर्विस रोड पर बाजना से राया कट तक मोटरसाईकिल चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। तीनों अभियुक्त एक मोटरसाईकिल से आते हैं, इसके बाद दो लोग राहगीरों को हाथ देकर रोककर फिर तमंचा दिखाकर उनकी मोटरसाईकिल छीन कर भाग जाते हैं। जिनको अपने खर्चे के हिसाब से काटकर व साबुत बेच देते हैं।
एक कटी, दो सही मोटरसाइकिल बरामद, लूट की तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा
एसएचओ थाना नौहझील राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि तीनों अभियुक्तों ने 14 मई को थाना क्षेत्र नौहझील से एक मोटरसाइकिल व मोबाइल लूटे थे। इस घटना के संबंध में थाना नौहझील पर मुकदमा पंजीकृत है। 22 मई को एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। 6 अप्रैल को पारसौली मोड से मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर प्रो व 500 रूपये लूटी थे। एक मोटरसाइकिल कटी हुई अवस्था में तथा दो ठीक हालत में बरामद हुई हैं।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026