लखनऊ। यूपी में धूप और काले बादलों के बीच आंख मिचौली का दौर जारी है। रविवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है की आज 42 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के छींटे पड़ सकतें है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में तेज धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलग अलग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को यूपी के करीब लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, गोंड़ा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बागपत, और सहारनपुर समेत आस पास के जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. 26,27,28 और 29 मई को भी अलग अलग जिलों में बारिश की संभावना है।
मई के आखरी हफ्ते में भी होगी बारिश
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मई के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर देखा जाएगा। अनुमान है अलग अलग जिलों में 28 मई तक बादलों की आवाजाही रहेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। हालांकि तापमान में बहुत उतार चढ़ाव फिलहाल नहीं देखा जाएगा।
साभार सहित
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026