गोरखपुर/देवरिया। देवरिया जिला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल स्थानीय महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हार्ट अटैक की आशंका, डॉक्टरों की निगरानी जारी
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर को हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की संभावना से इनकार नहीं किया है। फिलहाल, उन्हें विशेषज्ञों की विशेष निगरानी में रखा गया है और ईसीजी सहित अन्य महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं।
गिरफ्तारी पर जारी है विवाद
अमिताभ ठाकुर को बीते 10 दिसंबर को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वे लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। उन पर जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप है। हालांकि, इस गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में सियासी पारा पहले से ही चढ़ा हुआ है।
अमिताभ ठाकुर के गंभीर आरोप
अस्पताल में उपचार के दौरान भी पूर्व आईपीएस का रुख हमलावर बना हुआ है। उनका दावा है कि जमीन मामला महज एक बहाना है। उनकी गिरफ्तारी असल में कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करने की कोशिशों के कारण हुई है। उन्होंने इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और वाराणसी के कुछ भाजपा नेताओं पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है।
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026