- नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लड़ा जा रहा चुनाव
- हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी
- पलवल जिला प्रभारी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में चुनाव संचालित कर रहे
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Palwal (Haryana)/Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राज्यसभा सांसद नवीन जैन का कहना है कि हरियाणा में लोग समझ रहे हैं कि कांग्रेस किस तरह की पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा देशद्रोह का का काम किया है। इस तरह से हरियाणा का चुनाव देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच का बन चुका है। हम कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराने का काम करते हैं और कांग्रेस वाले रोकने का काम करते हैं। इस कारण हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है।
श्री जैन हरियाणा में पलवल जिला प्रभारी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में चुनाव अभियान को संचालित कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद आगरा आए। इसी दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को डेढ़ वर्ष हुआ है और मंदिरों के दानपात्र पर कब्जा करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके विपरीत हम मंदिरों का जीर्णोद्धार करते हैं।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता जब चुनाव में नामांकन भरने जाता है तो ‘भारत माता की जय’ कहता है। हथीन विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी जब नामांकन भरने गया तो समर्थक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगा रहे थे। हम धर्म के मार्ग पर तो कांग्रेसी अधर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस तरह हरियाणा का चुनाव देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच हो रहा है। पलवल जिले में तीन विधानसभा हैं और तीनों जीतेंगे। पिछली बार से बड़ी जीत होगी।
उत्तर प्रदेश की बात चली तो सांसद नवीन जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हर वर्ग का व्यक्ति खुश है। उनसे राष्ट्रद्रोही और कानून तोड़ने वाले ही दुखी है। योगी जी ने सही कहा है कि बँटेंगे तो कटेंगे। परिवार, समाज और देश के लिए एकता तो होनी ही चाहिए, वही प्रेरणा दी है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा या भाजपा के समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी। हम पूरे देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। जिन प्रदेशों में हमारी सरकार नहीं है, वहां भी जल्दी बनेगी।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- आगरा के सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 800 विद्यार्थियों ने शहीदों और विस्थापितों के संघर्षों को किया नमन - August 15, 2026
- आगरा में मनोरम ग्रुप ने अनोखे अंदाज में मनाई स्वतंत्रता दिवस की खुशियां: बजाज चेतक के 100 परिवारों को दिखाया गया ‘बटवारा’ फिल्म का विशेष शो - August 15, 2026
- आगरा में जूता व्यापारियों की अनोखी पहल, ‘एक तिरंगा, एक संकल्प’ के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - August 14, 2026