पटना। बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल मची हुई है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वो भाजपा के साथ मिलकर अब बिहार में सरकार चलायेंगे। कुछ देर बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के इस कदम के बाद आरजेडी समेत अन्य दलों के नेता उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए ही नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।‘‘
भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी।
आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2024
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, देश में ‘आया राम-गया राम‘ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजश्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहते तो रुक जाते लेकिन वह जाना चाहते हैं। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।
-एजेंसी
- अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए इंटरव्यू शुरू: 3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसरों सहित 8 दिग्गजों ने दी परीक्षा - August 11, 2026
- 46 साल की लंबी कानूनी लड़ाई जीती, 85 वर्ष के पूर्व दरोगा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति का आदेश - August 11, 2026
- सावन में शिवमय हुआ आगरा का श्री खाटू श्याम मंदिर: महा रुद्राभिषेक और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा प्रांगण - August 11, 2026