एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाया, कमलनाथ बने पर्यवेक्षक

एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाया, कमलनाथ बने पर्यवेक्षक

POLITICS


मुंबई। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को अपने विधायक दल के नेता पद से हटाने का फैसला किया है, सेवरी विधायक अजय चौधरी शिवसेना विधायक दल के नए नेता चुने गए हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

सत्ता के लिए कभी धोखा नहीं देंगे: एकनाथ शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। उनके विचार और आनंद दिघे साहेब की सीख की वजह से हमने सत्ता पाने के लिए कभी धोखा नहीं दिया और न ही देंगे।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिंदे समर्थक तीन बागी विधायक उद्धव आवास पर लाए गए हैं। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ आने का प्रस्ताव रखते हैं तो हम खुशी-खुशी इसे स्वीकार करेंगे।
– Legend News