नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 1 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। 24 जुलाई से टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत होगी। पहले वॉर्मअप मैच खेला जाएगा। फिर 01 जुलाई से भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एजबेस्टन (Edgbaston Test) में 5वां टेस्ट खेला जाएगा। यह पिछले साल की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा, सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है।
रोहित के साथ ओपनिंग करेगा यह खिलाड़ी
केएल राहुल चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। पिछले साल खेले गए चार टेस्ट में राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। राहुल की गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर
तीन नंबर पर चेतेश्वर पुजारा का खेलना तय है। पुजारा ने हाल ही में काउंटी क्रिकेट में यहां अद्भुत प्रदर्श किया था। इसके बाद चार नंबर पर विराट कोहली खेलेंगे। अजिंक्य रहाणे इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह पांच नंबर पर श्रेयस अय्यर बैटिंग कर सकते हैं। इसके बाद ऋषभ पंत और फिर रविंद्र जडेजा खेलते दिखेंगे।
गेंदबाजी के प्लेयर
अश्विन कोरोना के कारण यह मैच मिस कर सकते हैं। वह पॉजिटिव पाए जाने के बाद से क्वांरटीन में हैं और टीम के साथ इंग्लैंड नहीं गए हैं। भारत इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। इसमें शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
– एजेंसी
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026