प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष और सांसद फारूक़ अब्दुल्ला को गुरुवार को समन किया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी है.
86 वर्षीय जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित अनियमितताओं की जांच के मामले में तलब किया गया है.
साल 2022 में उन्हें ईडी ने इस केस की चार्जशीट में नामजद किया था.
ईडी का जांच के मुताबिक़ इस मामले में जेकेसीए के पदाधिकारियों के निजी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए साथ ही ऐसे कई लोगों के निजी बैंक खातों में फंड ट्रांसफ़र हुए जिनका जेकेसीए से कोई ताल्लुक नहीं था.
जेकेसीए बैंक खातों से बड़ी रकम निकाली गई जिसके पीछे कोई साफ़ कारण नहीं दिया गया. ईडी इस मामले की जांच कर रही है और ये केस साल 2018 का है.
एजेंसी
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026