उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना नाम दर्ज करने वाले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का आज जन्मदिन है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू में साधारण से परिवार में जन्मे केशव प्रसाद मौर्य़ा आज भले ही राजनीति जगत का जाना माना नाम है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वे साइकिल पर सवार होकर जगह जगह न्यूज पेपर बेचते थे।
इसके बाद जो समय बचता था अपने पिता की चाय की दुकान में काम करके उनका हाथ बटाते थे।किसी को क्या पता था यही न्यूज पेपर बेचने वाला और चाय बेचने वाला एक दिन उत्तर प्रदेश की सियासत में अपना नाम कमाएगा।
राजनीति में आने से पहले केशव प्रसाद मौर्या बहुत ही कम उम्र से आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल से जुड़े रहे है। उन्होंने साल 2002, 2007 और 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा। केशव प्रसाद मौर्या के हाथों भले ही साल 2002 और 2007 में सफलता न मिली हो लेकिन साल 2012 में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
ये पहली बार था जब भाजपा का कोई विधायक सिराथू तहसील से चुना गया था।इसके ढाई साल बाद फूलपुर सीट से सांसद चुने गए। साल 2016 में उन्हें यूपी में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं 18 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम नियुक्त हुए।
कौशांबी के सिराथू जिले में हुआ था जन्म
केशव प्रसाद मौर्य़ा का जन्म उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू में 07 मई 1969 में हुआ था। केशव अपने माता पिता के साथ खेतों में हाथ बंटाते थे। इतना ही नहीं केशव प्रसाद मौर्या ने अपने शुरुआती दिनों में साइकिल पर न्यूज पेपर बेचा करते थे।
उनके पिता स्व श्याम लाल सिराथू तहसील के पास छोटी सी चाय की दुकान हुआ करती थी। केशव प्रसाद मौर्य़ा पेपर बेचने के बाद चाय की दुकान पर काम करके अपने पिता का हाथ बटाते थे।
अपने जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का सामना करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने पेपर बेचा, चाय की दुकान पर काम किया निरंतर आगे बढ़ते रहे और फिर विधायक बने सांसद बने और अब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री है। राजनिति जगत में एक जाना माना नाम है।
-एजेंसी
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026
- आगरा में 12-13 सितंबर को दो दिवसीय ‘गीता सेमिनार’ का आयोजन, आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन, युवाओं के लिए खास संदेश - September 9, 2026