मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार पीछे से बस में घुस गई। फिर पीछे से पुलिस की गाड़ी समेत चार वाहन और टकरा गए। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। हादसा मुरादाबाद बाईपास के जीरो पॉइंट पर हुआ।
इस हादसे में पुलिस की वाहन भी क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल मुरादाबाद बाईपास के जीरो प्वाइंट पर भीषण कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई।
बाईपास पर हुए हादसे को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
बरेली में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, चार युवकों को बाहर निकाला गया
दूसरी ओर बरेली में भी तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को बुलाया। कार सवार 4 युवकों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।
कोहरे के चलते लखनऊ आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट पहुंचीं। मंगलवार को आगरा और इटावा सबसे सर्द जिले रहे। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सहारनपुर में प्रोटोकॉल की बड़ी चूक; सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर असदुद्दीन ओवैसी को दे गई पुलिस - November 21, 2026
- लखनऊ में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह: पीएम मोदी बोले- ‘हुनरमंद युवाओं का रोजगार AI भी नहीं छीन सकता’ - November 21, 2026
- ‘कमल मुरझाने पर राधे-राधे कह रहे भाजपाई’: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ का दिया नारा - November 21, 2026