Aligarh (Uttar Pradesh, India)। कोविड़-19 में बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी अहम भूमिका निभा रही हैं। गावं में दूसरे राज्यों व जनपदों से आने वाले पर नजर रख रही हैं। उन्हें होम क्वारंटीन कराते हुए, कोरोना से बचने के उपाय बता रही हैं। इसी क्रम में पुष्टाहार वितरण करते हुए आंगनबाड़ियोंं मास्क भी बांटे और मास्क के फायदों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
साफ सफाई का विशेष ध्यान
पूर्व निर्धारित तिथि के आधार पर सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण किया। इस दौरान पुष्टाहार लेने पहुंची महिलाओं को सामाजिक दूरी और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की जानकार दी गई। पिलखुनियां की आंगनबाड़ी सुनीता देवी ने लाभार्थियों को पुष्टाहार के साथ मास्क भी उपलब्ध कराए। यहां पर आए महिला व पुरुषों को मास्क के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर से बाहर जब भी निकलें, मास्क पहनकर निकलें। अगर अपने परिजनों को कोरोना से बचाना है तो शासन द्वारा बनाई जा रही बातों को पालन करना होगा। यहां सीडीपीओ मीना शर्मा व सुपरवाजर किरन शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पुष्टाहार का वितरण किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका क्षमा शर्मा, अखिलेश, मंजू देवी, आशा ओमवती, चौकीदार पन्नालाल आदि मौजूद थे।
- Δημιουργία Προφίλ στο Sava Spins Casino Βήμα προς Βήμα στην Ελληνική Επικράτεια - September 27, 2026
- Lucky Dreams Casino : Apprenez à connaître les fonctionnalités et les top jeux au Canada - September 26, 2026
- Mostbet Casino: Łatwo dołączyć, ciężko opuścić - September 25, 2026